विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज सुबह 11.30 बजे से नगर निगम काशीपुर द्वारा फ्री खाद का वितरण किया जायेगा।
आपको बता दें कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 मई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11ः30 बजे, महाराणा प्रताप चौक पर नगर निगम काशीपुर की ओर से निःशुल्क (फ्री) खाद वितरण का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह वह जैविक खाद है जिसे नगर निगम ने शहर के कूड़क का निस्तारण कर बनाया है।



