spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

जसपुर: स्मार्ट मीटर लगाने में बिजली विभाग ने दिखाई दबंगई, आईसीयू में भर्ती हुए डॉ. गुलाब राणा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : मौहल्ला जुलाहान, अस्पताल रोड, वार्ड नंबर सात में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद दबंगई दिखाते हुए जबरन पुराने मीटर उखाड़कर स्मार्ट मीटर लगा दिए, जिसके बाद एक उपभोक्ता (डॉक्टरगुलाब राणा) की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार 21 मई, गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम मौहल्ला जुलाहन, वार्ड नंबर सात में पहुँची थी। मौहल्लेवासियों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए टीम को वापस लौटा दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद टीम कथित जेई अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में दोबारा मौके पर पहुँची और कड़े विरोध के बावजूद पुराने मीटरों को तोड़-फोड़ कर हटाते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। मौके पर मौजूद समाज सेवी वेदानंद शर्मा ने आरोप लगाया कि कथित जेई अंतरिक्ष जैन तथा उनके साथियों ने दबाव बनाते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगाए। उन्होंने बताया कि इस घटना से सरकारी अस्पताल रोड निवासी विद्युत उपभोक्ता डॉ. गुलाब सिंह राणा गहरे सदमे में आ गए, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर स्थिति में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

आज मंगलवार को मीडिया द्वारा जानकारी लेने पर पीड़ित उपभोक्ता अस्पताल में भर्ती डॉक्टर गुलाब सिंह राणा ने बताया कि उनकी तबीयत अभी बिल्कुल सही नहीं है, वह आईसीयू में भर्ती हैं, उपचार चल रहा है। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों पर दबंगई का आरोप लगाया। जबरन मीटर लगाये जाने को लेकर जसपुर के डाक्टरों एवं मौहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles