spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

बड़ी खबर: इस तारीख को होगा गढ़ीनेगी नगर पंचायत का चुनाव

रुद्रपुर (महानाद) : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गढ़ीनेगी नगर पंचायत के चुनाव की घोषणा कर दी है।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव में 27-29 मई तक निर्वाचन पत्रों की बिक्री, 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच, 31 मई को नाम वापसी तथा 1 जून को चुनाव चिन्हों का वितरण किया जायेगा।

वहीं, गढ़ीनेगी नगर पंचायत के लिए 9 जून को मतदान तथा 11 जून को मतगणना की जायेगी।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत गढ़ीनेगी के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है। उन्होने बताया कि 27 व 29 मई को पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जा सकेगा। 30 मई को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 31 मई को पूर्वान्ह 10 बजे से 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, 01 जून को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 09 जून को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान किया जायेगा व 11 जून को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। उन्होने बताया कि नामांकन, जाॅच, वापसी का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर में किया जायेगा व मतगणना नवीन फल मण्डी समिति परिसर काशीपुर में किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles