विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके भाई के डंपर को रोक कर उसके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मंगूपुरा, मझोला, मुरादाबाद निवासी आरिफ पुत्र भूरे ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तिाया कि दिनांक 18.06.2026 को उसका भाई नासिर पुत्र भूरे डंपर में रेता भरकर रामनगर से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। शाम के लगभग 5.00 बजे जब उसका डंपर बल्ली ढाबे के पास पहुँचा तो, उसके डम्पर के आगे से अचानक से दो कार लगाकर उसके डंपर को रोक दिया गया।
आरिफ ने बताया कि उक्त गाड़ियों में से नवजोत उर्फ लक्की और विक्की निवासीगण सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर अपने अन्य साथियों के साथ उतरे। लक्की व विक्की डंपर की खिड़की खोलकर उसके अन्दर घुस गये और उसके भाई नासिर से कहने लगे कि तुम्हारी गाड़ी की किश्त टूटी हुई है, इसको यार्ड में जमा करना होगा। उसके भाई नासिर ने उसे फोन कर यह बात बताई तो उसने अपने भाई से कहा कि उसकी गाड़ी की सारी किश्तें जमा हैं। वह वहीं रुके वह मोके पर आ रहा हे।
आरिफ ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो लक्की व विक्की अपने साथियों एवं कारों के साथ मौजूद थे। उसके भाई ने उसे बताया कि लक्की व विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे हुए 11,000 रुपये लूट लिये हैं। उसने लक्की व विक्की तथा उसके साथियों से उसके भाई के साथ मारपीट व पैसे लूटने की वजह जाननी चाही तो वे लोग उसे देख लेने व जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी अपनी कारों से भाग गये। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
आरिफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई पुष्क दत्त भट्ट के हवाले की है।



