spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

सुनार के यहां हुई लाखों की चोरी का खुलासा, काशीपुर के युवक सहित 3 गिरफ्तार

बाजपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस ने सुनार के यहां हुई 34 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने चोरों के पास से 82.74 ग्राम सोने, 10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 09.07.2026 को ओमकार वर्मा पुत्र वशिष्ठ प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड नं. 9, मझरा बक्श, बाजपुर ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी ओम ज्वैलर्स नाम से आभूषणों की दुकान है। दिनांक 8.7.2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर एवं टीवी चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके (एसएसपी) द्वारा तत्काल घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए तथा एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस, सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर लगातार कार्यवाही करते हुए 19/20 जुलाई 2026 की रात्रि में किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर शटर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर वार्ड-38, काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)
2. इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)
3. करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)

गिरफ्तार किया गया काशीपुर निवासी आजम एक अभ्यस्थ अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बाजपुर में गैंगस्टर एक्ट सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम में कोतवाल बाजपुर नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई देवेन्द्र सिंह मेहता, धीरेन्द्र सिंह परिहार, एएसआई राकेश सिंह रौंकली, हे.कां. नरेन्द्र सिंह बिष्ट, हे.कां. प्रदीप कुमार, कां. अमित जोशी, शैलेन्द्र सिंह, विजय पाल बिष्ट, जरनैल सिंह, दीपक, कैलाश तोमक्याल, इमरान शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles