विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कटोराताल चौकी इंचार्ज मीना रावत ने बैंक खाते के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
कटोराताल चौकी इंचार्ज एसआई मीना रावत ने बताया कि दिनांक 20.07.2026 को वह साईबर सैल से प्राप्त संदिग्ध चैक की जांच करने के लिए आईडीबीआई बैंक गईं। उक्त संदर्भ में बैंक मैनेजर से जानकारी की गयी तो पता चला कि एनसीआरपी पोर्टल से सम्बन्धित खाता लखविन्दर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी जंगा रोड, कचनालगाजी, चौकी प्रतापपुर, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर के नाम दर्ज है तथा उक्त खाते से दिनांक 25.02.2026 को 4,50,000 रुपये की निकासी उक्त लखविन्दर सिंह द्वारा की गयी है।
एसआई मीना रावत ने बताया कि उक्त खाते में डिस्प्यूटेड एमाउंट 13418.29 रूपये है। जानकारी करने पर पता चला कि लखविन्दर के उक्त खाते में दिनांक 06.11.2025 को 10,000 रूपये ट्रान्जेक्शन किया गया जिस सम्बन्ध में उक्त शिकायत 31902260041673 दर्ज है। उक्त सन्दर्भ में लखविन्दर उपरोक्त के खाते में धनराशि 9955.10 रुपये होल्ड है एवं उक्त खाते में लीन एमाउंट 10,000 रूपये है।
एसआई मीना रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त खाता संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तथा उक्त खाते का प्रयोग लखविन्दर सिंह के द्वारा किया जा रहा है। तथा उक्त खाते की थाना साईबर पुलिस स्टेशन वेस्ट जिला, वेस्ट दिल्ली में एवं पुलिस स्टेशन समर्थ, जिला पूना, महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज है। खातें की विगत 6 माह का ट्रान्जेक्शन डिटेल प्राप्त की गयी है, जिसमें लाखों रुपये का लेन देन किया गया है। खाते के विवरण से पाया कि उक्त खाते का प्रयोग कई लोगों से धोखाधड़ी से धनराशि अर्जन के लिये किया गया है, जोकि भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है, जिसमें अभियोग पंजीकृत कर विस्तृत विवेचना करवाया जाना आवश्यक है।
पुलिस ने उक्त लखविन्दर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जाच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के सुपुर्द की गई है।



