spot_img
spot_img
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

युवकों पर पिस्टल से गोलीबारी कर जान से मारने की कोशिश

गदरपुर (महानाद) : एक युवक ने 6 लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे व उसके दोस्तों को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोलीबारी करने एवं लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर निवासी सहजपाल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह ने गदरपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 26.07.2026 की शाम के लगभग 5.50 बजे वह अपने मित्र गुरशरण उप्पल उर्फ गगन पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बांसखेड़ी तथा सौरभ बाबा पुत्र रोशन लाल निवासी बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा के साथ महिंद्रा शोरूम, रुद्रपुर में गाड़ी देखकर वापस अपने घर आ रहा था।

सहजपाल ने बताया कि एनएच 74 हाईवे से सर्विस लाइन पर उतरते ही सरदार नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व से ही सौरभ पुत्र नेक राम निवासी ग्राम शिवपुरी ने 3 गाड़ियों से उसकी क्विड कार घेराबंदी कर रोक लिया। सौरभ ने उसे गाली-गलौज कर ललकारा। उक्त गाड़ियों में अराज सिद्ध पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम दियोहरी, मंदीप नरवाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बद्रीपुर थाना केलाखेडा, मनी उर्फ पिद्दी, आकाशदीप, राजवीर विर्क व 8-10 अन्य व्यक्तियों ने अवैध हथियारों को हाथों में ले लिया।

सहजपाल ने बताया कि मंदीप नरवाल व अराज सिद्धू, प्रशान्त सिंह उर्फ मनी ने उसे व उसके मित्रों (गुरशरण उप्पल उर्फ गगन व सौरभ बाबा) को जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वे लोग अपने आप को बचाने के लिए भागे। सौरभ बाबा पास के खेतों की तरफ भागा, जहाँ हमलावर मनदीप नरवाल एवं अराज सिद्धू व मनी उर्फ पिद्दी ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें सौरभ बाबा बाल-बाल बचा। वहीं गुरशरण उप्पल उर्फ गगन को भागते समय उपरोक्त अन्य हमलावरों ने पीछा कर घेर लिया। हाथ में लिए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से हमलावर सौरभ ने फायर किया, जो गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में लगा जिससे वह गिर गया।

सहजपाल ने बताया कि इसके बाद हमलावर मनी उर्फ पिद्दी, राजवीर विर्क, आकाशदीप व अन्य ने हाथ में लिए लाठी-डण्डों से उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसने स्वयं की जान बचाने हेतु जब अपनी गाड़ी भगाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने गाड़ियों से पीछा कर फायरिंग की, जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी के नाले में जा गिरी। उसने पानी में छुपकर अपनी जान बचाई, उसे गम्भीर चोटें आई हैं।

सहजपाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस के आ जाने पर हमलावर गंदी-गंदी गालियां देते हुए तथा भविष्य में कहीं भी मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस की सहायता से गम्भीर रूप से घायल गुरशरण उप्पल उर्फ गगन को एक थार गाड़ी से सरकारी अस्पताल गदरपुर में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर और वहां से हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में रेफर कर दिया, जहां पर इलाज चल रहा है।

सहजपाल ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध 05.07.2026 को सौरभ पुत्र नेक राम से हुए विवाद की जांच वर्तमान सीओ बाजपुर द्वारा की जा रही है। 08.07.2026 की रात्रि को सौरभ ने उसके मित्र सौरभ बाबा के घर के बाहर फायरिंग की थी, जिसकी सूचना 112 पर की गई थी। दिनांक 14.07.2026 को भी सौरभ, राजदीप विर्क व उनके 4-5 अन्य साथी गुरशरण उप्पल उर्फ गगन को जान से मारने की नीयत से आए थे, जिसकी सूचना112 पर दी गई थी। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सौरभ, अराज सिद्ध, मंदीप नरवाल, प्रशांत उर्फ पिद्दी, आकाशदीपव राजवीर सिंह विर्क के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 126(2), 191(3), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मुकेश मिश्रा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles