spot_img
spot_img
Saturday, August 8, 2026
spot_img

जसपुर : फरार चल रहे एजाज के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया नोटिस, कराई मुनादी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद): ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस फरार चल रहे एजाज के घर पहुंची और नोटिस चिपकाकर, मुनादी कराकर 84 बीएनएस की कार्यवाही की।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा वर्तमान में जनपद में वांछित व ईनामी अपराधियों/वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में दिनांक 2.07.2026 की प्र.सू.रि.सं.-247/2026 धारा 109(1)/117(2)/191(2)/191(3)/3(5)/351(3)/352 बीएनएस बनाम फैजान आदि में अभियुक्त एजाज पुत्र इदरीश निवासी रहमानिया मैरिज हॉल के पास, जसपुर, जो घटना के दिन से ही फरार चल रहा था तथा जिसका दिनांक 15.07.2026 को कोर्ट से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त किया गया था, के पते व सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी लेकिन अभियुक्त दस्तयाब नहीं हुआ।

एजाज का दिनांक 5.08.2026 को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर से धारा 84 बीएनएसएस अभियुक्त व्यक्ति की उपसंजाति के लिये अपेक्षा करने वाली उद्दघोषणा प्राप्त की गयी। कोर्ट के आदेशिका के क्रम में दिनांक 6.08.2026 को अभियुक्त एजाज उपरोक्त के घर पर जाकर डुगडुगी बजाकर मुनादी कर लाउडस्पीकर के माध्यम से घर के बाहर फरार एजाज की उद्घोषणा की गयी तथा उद्घोषणा की एक प्रति एजाज के घर के बाहर गेट पर सदृश्य स्थान पर चस्पा किया गया

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई हरीश आर्या, प्रियांशु जोशी तथा रुचिका चौहान शामिल थे।

क्या है मामला –
नई बस्ती, जसपुर निवासी रईस अहमद पुत्र मौ. नबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 02.07.2026 की रात्रि करीब 1ः50 बजे उसका छोटा भाई मौहम्मद मोहसिन अपने दोस्त मौहम्मद वली के साथ सोनू-मोनू ढाबा, निकट सिद्धू ढाबा, नेशनल हाईवे जसपुर से अपने घर बाईक से आ रहा था। जैसे ही उसका भाई मोहसिन और उसका दोस्त मौहम्मद वली बाइक से लतीफ पोपुलर वालों के घर के सामने धर्मकांटा जसपुर के आगे पहुंचे तो सामने विपरीत दिशा से एक सफेद रंग की कार सड़क के दूसरी तरफ आकर रुकी, जिसके पीछे एक काले रंग की वैन्यू कार भी चल रही थी।

उसने बताया कि सफेद रंग की कार में सवार फैजान पुत्र इदरीश, मौहम्मद शोएब, फैज आलम, हुसैन पुत्र नफीस और इनके साथियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डों से लैस होकर कार से उतरकर माँ बहन की गाली गलौच करते हुए उसके भाई मोहसिन व उसके दोस्त मौहम्मद वली पर लाठी डण्डों से जानलेवा हमला कर दिया।

उसने बताया कि एजाज ने उसके भाई मोहसिन को जान से मारने की नीयत से उसके भाई के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उसके भाई का प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल जसपुर में हुआ, उसके बाद उसे केवीआर हास्पिटल लेकर गये जहाँ से उसके भाई को जौलीग्रान्ट हास्पिटल देहरादून रवाना कर दिया, जिसकी हालत अभी गम्भीर बनी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles