सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : खताड़ी क्षेत्र में गैस गोदाम, ऊंट पड़ाव के पास अज्ञात नकाबपोश कथित रूप से फायरिंग करने के बाद फरार हो गए जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारियां जुटाईं।
सोचने वाली बात यह है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी या आपसी विवाद था। ऐसा लगता है कि घटना को अंजाम देने वाले पहले से ही सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर आये थे क्योंकि उन्होंने नकाब लगा रखे थे।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम अज्ञात लोगों द्वारा की गई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने शीघ्र ही पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर मामले का खुलासा कब तक करती है।रामनगर : गैस गोदाम के पास नकाबपोशों की फायरिंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप
सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : खताड़ी क्षेत्र में गैस गोदाम, ऊंट पड़ाव के पास अज्ञात नकाबपोश कथित रूप से फायरिंग करने के बाद फरार हो गए जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारियां जुटाईं।
सोचने वाली बात यह है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी या आपसी विवाद था। ऐसा लगता है कि घटना को अंजाम देने वाले पहले से ही सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर आये थे क्योंकि उन्होंने नकाब लगा रखे थे।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम अज्ञात लोगों द्वारा की गई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने शीघ्र ही पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर मामले का खुलासा कब तक करती है।



