spot_img
spot_img
Tuesday, August 11, 2026
spot_img

स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाजपा ने नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दें कि दिनांक 08.08.2026 को वादी अंकित पुत्र अशोक निवासी गांधी कलोनी, वार्ड नंबर 27, रुद्रपुर ने कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 7.8.2026 की रात्रि में उसका भाई अभिषेक व बुआ का लड़का जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से अपने घर आ रहे थे, जैसे ही वो लोग एलायंस कॉलोनी के गेट के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी को पीछे से एक स्कॉर्पियो कार चालक सन्नी चुघ ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई अभिषेक तथा जतिन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसी बीच सन्नी चुघ ने अपने भाई पारस चुघ को फोन करके बुलाया। थोड़ी देर बाद ही पारस चुघ 10 से 12 लड़कों को लेकर आता है और घायल पड़े उसके भाई अभिषेक व बुआ का लड़के जतिन पर लोहे की रॉड से जान लेवा हमला शुरू कर देता है। इस दौरान रहागीरों द्वारा भागकर पकडने की कोशिश की तो हमलावर मौके से अपनी कार से फरार हो गये।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में दिनांक 8.8.2026 को बीएनएस की धारा 109, 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 324(2), एसएसी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) तथा 3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्कार कोतवाली रुद्रपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिनांक 11.08.2026 को प्रकरण के मुख्य अभियुक्त सन्नी चुघ (32 वर्ष)पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी भूरारानी, वार्ड नंबर 32 को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में सीओ बाजपुर अखिलेश कुमार, कोतवाल रुद्रपुर प्रकाश दानु, एसएसआई खुशवंत सिंह, एसआई दीपक कौशिक, कां. शंकर भट्ट, दीपक कुमार तथा राजवीर शाही शामिल थे।

वहीं, जिला महामंत्री भाजपा रमेश जोशी ने शहीद भगत सिंह मंडल के महामंत्री पारस चुघ को महामंत्री पद से पदमुक्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles