spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

टीचर ने किया SSB के सहायक कमांडेंट के साथ लैंड फ्रॉड

विकास अग्रवाल
कुंडा/काशीपुर (महानाद) : SSB के सहायक कमांडेंट ने एक टीचर सहित 2 व्यक्तियों पर उनके साथ लैंड फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम शेरगढ़, अफजलगढ़, बिजनौर निवासी SSB के सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पत्री जयश्री के नाम पर वर्ष 2017 में ब्रोकर कुलदीप कुमार (वर्तमान में सरकारी टीचर) के माध्यम से विक्रेता मौ. हनीफ पुत्र शरीफ अहमद से ग्राम सरवरखेडा, तहसील काशीपुर उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) में खसरा नं. 157 में 1600 वर्गफिट एवं खसरा नं. 156 में 605 वर्गफिट के प्लॉट खरीदे थे, जिनके दाखिल खारिज भी हो गए थे।

अरविंद कुमार ने बताया कि दिनांक 13.3.2026 को वे अपना प्लॉट देखने गये तो पता चला कि 605 वर्गफिट पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दावा पेश किया गया है। जिस पर उन्होंने दिनांक 16.3.2026 को एसडीएम काशीपुर को कब्जा दिलाने एव पैमाइश कराने का आवेदन दिया था, जिसके जवाब में एसडीएम काशीपुर के कार्यालय से प्राप्त लिखित रिपोर्ट के अनुसार तहसीलदार की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस समय रजिस्ट्री हुई थी, उस समय 605 वर्गफीट का भूखण्ड खाता संख्या 156 में शेष ही नहीं था।

अरविंद कुमार ने कहा कि इससे साबित होता है कि ब्रोकर कुलदीप कुमार ने उनके साथ लैंड फ्रॉड किया है। उन्होंने ब्रोकर कुलदीप कुमार एवं विक्रेता मौहम्मद हनीफ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

कुंडा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त दोनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह देव के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles