spot_img
spot_img
Sunday, August 23, 2026
spot_img

गदरपुर में 6.7 किलो डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गदरपुर (महानाद) : ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद डोडे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर 22 अगस्त को गदरपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद से करीब 50 मीटर पहले काशीपुर हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 6.705 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान मंगली पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में धारा 8/18/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या और कांस्टेबल सीपी कुन्दन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles