spot_img
spot_img
Monday, September 28, 2026
spot_img

तस्करी से बाज नहीं आ रहा था बबलू ढोढी, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने की दिशा में काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शातिर नशा तस्कर जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी को एनडीपीएस एकट में निरुद्ध कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में काशीपुर पुलिस द्वारा शातिर नशा तस्कर जुनैद उर्फ बबलू ढोढी पुत्र अनीश अहमद, निवासी शराब भट्टी के पीछे, मौहल्ला किला, काशीपुर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। उक्त बबलू ढोढी के लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने एवं उसके आपराधिक इतिहास को दृष्टिगत रखते हुए स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (पीआइटी एनडीपीएस एकट) के अंतर्गत निरुद्ध किया गया।

आज दिनांक 28.09.2026 को काशीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उप कारागार हल्द्वानी दाखिल किया जा रहा है।

काशीपुर पुलिस का संदेश –
नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध काशीपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

नशे की बिक्री या अवैध तस्करी की सूचना तुरंत देने के लिए मानस पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1933 पर कॉल करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles