विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अभी कुछ देर पहले काशीपुर, ठाकुरद्वारा सहित देश के कइ्र हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। हांलाकि इसके कारण किसी जान माल की हानि की खबर नहीं है।
आपको बता दं कि आज रात्रि के करीब 10ः23 बजे काशीपुर, ठाकुरद्वारा, नोएडा, नैनीताल सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ देर तक महससू हुए धरती के कंपन से लोगों में हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र नैनीताल से दूर उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में बताया जा रहा है।



