spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

जसपुर : गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली पहुंचें किसान : प्रेम सहोता

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के ग्रामों में किसानों की बैठकें कर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रस्तावित किसान परेड में शामिल होने के लिए किसानों को जागरूक किया। भाकियू जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बड़वाल, इंद्रपाल सिंह, सरजीत सिंह आदि ने धर्मपुर, मकोनिया, पतरामपुर, अमियावाला, कलियांवाला, कल्याणपुर आदि ग्रामों में किसानों की बैठके कर उन्हें तीनों कृषि बिलो के विरोध में बीते डेढ़ माह से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली किसान परेड के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों के राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने 26 जनवरी को परेड में शामिल होने के लिए अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचने की अपील की है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र समेत जनपद से हजारों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर प्रस्तावित दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होने के लिए किसानों में भारी उत्साह है।

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रेम सहोता ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण शर्मा का किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा देने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कई भाजपा के पदाधिकारी उनके संपर्क में हैं। वह भी अपने-अपने पद से इस्तीफा देंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles