spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

22 फरवरी को बंशीधर भगत करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद : दीवान बिष्ट

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत 22 फरवरी को रामनगर पहुंचेंगे जहां वह कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू होंगे।

रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदेशव्यापी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे रामनगर पहुचेंगे। भगत के रामनगर में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर उनकी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता छोई में उनका स्वागत कर मोटरसाइकिल व कार रैली के माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष को गोपाल कृष्ण बैंकेट हाल कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के पश्चात बूथ सेक्टर पम्पापुरी, भरतपुरी व दुर्गापुरी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी कार्यकर्ता सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को भारतीय जनता पार्टी की मजबूत पहल मान रहे हैं। ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। विधायक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकताओं के साथ सहभोज भी करेंगे। विधायक ने बताया की जहाँ इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का सार्थक प्रयास होगा। वहीं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं की जानकारी पार्टी संगठन व सरकार तक संज्ञान में आयेगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री हेम जोशी, नगर महामंत्री मनोज रावत, मनीष अग्रवाल, मदन जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles