spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : केंद्र सरकार का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : पेट्रोल – डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमत और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

भूतपुरी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग से सुभाष चौक तक जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और महंगाई बढ़ रही है। आम आदमी का जीवन यापन करना दुश्वार हो गया है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में किसान शहीद हो रहे हैं। केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों को वापस नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों कारण देश की जनता दुखी है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।

इस अवसर पर मौ. इख्तियार बबलू, डाॅ. एमपी सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बिट्टू, स. महेंद्र सिंह, आफताब आलम, नीरज विश्नोई, स. सुखदेव सिंह, जैनेंद्र पाल जोशी, रविंद्र शर्मा, मौ. आरिफ, डाॅ. शुभ चंद सिंह, शेख हाशिम, सर्वेश चैहान, हिमांशु नंबरदार, नईम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles