spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

काशीपुर : किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक किशोरी अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई। जब उसका कोई पता नहीं चला तो किशोरी की मां ने एक युवक पर उसकी पुत्री का बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौहल्ला थाना साबिक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री करीब सप्ताह भर पूर्व घर से बिना बताये कहीं चली गई। जब उसकी पुत्री वापस नहीं आई तो उसके द्वारा उसकी सभी संभावित जगह पर तलाश की गई। परंतु उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने मौहल्ला बांसफोडान निवासी समीर पुत्र मौ. सलीम पर उसकी पुत्री को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। महिला ने कहा कि पहले भी कई बार दोनों को एक साथ घूमते देखा गया है। महिला ने बताया कि जब से उसकी पुत्री लापता है तब से ही समीर भी गायब है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाइस्तवा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles