spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

आपसी मनमुटाव भुलाकर मिशन 2022 में जुट जायें कार्यकर्ता : बंशीधर भगत

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत रामनगर पहुंचे, जहां दाबका नदी पुल पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रामनगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात बाइक एवं कारों के काफिले के साथ भगत तेलीपुरा रोड स्थित गोपाल कृष्ण गार्डन पहुंचे । जहां उन्होंने कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुला कर 2022 के सफल अभियान के लिए जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, मंडी सभापति मान सिंह अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, नगर महामंत्री मनोज रावत, गणेश रावत, हरीश बेलवाल, यशपाल रावत, पूरन नैनवाल, नरेन्द्र शर्मा, मनमोहन बिष्ट, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, बलदेव रावत, जेसी लोहनी, रुचि गिरी शर्मा, दीप्ति रावत, मौ. आदिल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह, प्रदेश सचिव राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपाई अकरम खान, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चौहान, किशोरी लाल, कुलदीप शर्मा आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles