spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जानें उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बारे में

महानाद डेस्क : उत्तराखंड के सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल में कलम सिंह रावत के यहां जन्मे तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं। तीरथ रावत फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। और 2012 से 2017 तक चैबट्टाखाल से विधायक रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में तीरथ रावत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

तीरथ रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के पहले शिक्षा मंत्री बने। 2007 में उन्हें भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वे प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 में उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे।

रावत 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे। रावत हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।

2019 के लोकसभा चुनाव में रावत को पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया था, जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक वोटों से हराया।

इसके अलावा रावत रामजन्म भूमि आन्दोलन में 2 महीने जेल में रहे। उत्तराखण्ड आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। कई रैलियो में शामिल रहे एवं राज्य आन्दोलनकारी के रूप में चिन्हित किये गए। उन्होंने मुज्जफरनगर (रामपुर तिराहे) से गढ़वाल तक शहीद यात्रा का नेतृत्व किया था।

उत्तराखंड के अब तक के मुख्यमंत्रियों के नाम
1. नित्यानन्द स्वामी
2. भगत सिंह कोश्यारी
3. नारायण दत्त तिवारी
4. भुवन चन्द्र खण्डूरी
5. रमेश पोखरियाल निशंक
6. विजय बहुगुणा
7. हरीश रावत
8. त्रिवेन्द्र सिंह रावत
9. तीरथ सिंह रावत

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles