spot_img
spot_img
Monday, September 28, 2026
spot_img

सारे दावेदारों को दरकिनार कर तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून (महानाद) : पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज देहरादून में हुई बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मोहर लगा दी गई।

बता दें कि कल जब मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया था तब से मुख्यमंत्री की रेस में जो चेहरे चल रहे थे उनमें सबसे आगे नाम धन सिंह रावत का चल रहा था। वहीं अनिल बलूनी, अजय भट्ट, रमेश पाखरियाल निशंक के नाम भी लगातार चर्चा में थे। लेकिन हर बार की तरह भाजपा ने सबको चैंकाते हुए एक ऐसे नाम को आगे कर दिया जो कहीं से कहीं तक मुख्यंत्री पद की दौड़ में नहीं दिख रहे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles