spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

लिटिल चैंप (पंखुड़ियाँ) सीजन-2 के ऑडिशन 20 अप्रैल तक

हल्दूचौड़ (महानाद) : उत्तराखंड में सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवम् दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वावधान में सोलो डांस कॉम्पटीशन लिटिल चैंप (पंखुड़ियाँ) सीजन-2 के ऑनलाइन ऑडिशन 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेंगे। जिसमे 13 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया की कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले हल्दूचौड़ मंच में होगा। जबकि इसके ऑडिशन उत्तराखंड व सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए ऑनलाइन ही होंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी लॉकडाउन में संस्था ने समाजसेवा के महत्वपूर्ण कार्यो के साथ ही कोरोना काल में घर बैठे मनोरंजक प्रतियोगितायें आयोजित कर सभी को खुशियाँ देने की कोशिश की थी। उसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles