घर में लगी आग, मजदूर की बेटी का दहेज जलकर हुआ राख

0
112

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी में एक मजदूर के घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर लालता प्रसाद की बेटी की 3 दिन बाद शादी होनी है, घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर की आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा बेटी की शादी का दहेज फ्रिज, कूलर, सोफा सेट सहित अन्य दहेज के सामान और नगदी जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जिससे परिवार की खुशियां सदमे में बदल गई। आग लगने से हुए नुकसान के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आग से मजदूर का 3 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा है। वहीं बेटी की शादी से पहले घर में आग लगने से मजदूर के आगे अब संकट खड़ा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here