spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

अभिनेत्री यामी गौतम ने की शादी , देखिये कौन है उनके पति

मुंबई (महानाद) : बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम लेखक निर्देशक आदित्य धर के साथ विवाह के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें यामी ने शादी का लाल जोड़ा पहन रखा है तथा आदित्य ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है।

अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए यामी ने लिखा है, ‘तुम्हारी रोशनी के साथ, मैंने प्यार करना सीखा। अपने परिवारों के आशीर्वाद से आज हमने शादी कर ली है। बेहद निजी व्यक्ति होते हुए हमने ये उत्सव केवल अपने परिवार के साथ ही मनाया है। जैसे ही हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं तो हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’

आपको बता दें कि यामी ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी हिट फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया है। फिल्म में विक्की कौशल मुख अनिभेता थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही यामी और आदित्य एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में कभी जिक्र नहीं किया था।

विदित हो कि यामी गौतम ने निर्देेशक सुजीत सरकार की फिल्म ‘विक्की डोनर’ से फिल्म दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ काम किया था। यामी अब ‘भूत पुलिस’ और ‘दसवीं’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles