spot_img
spot_img
Sunday, August 2, 2026
spot_img

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 01.08.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झील के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है तथा मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली रुद्रपुर से एसएसआई खुशवंत सिंह मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो व्यक्ति पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर लाया गया।

इस संबंध में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 121(1), 351(2) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में मृकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. गुरप्रीत सिंह (27 वर्ष) पुत्र सरदार दौलत सिंह, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर, मूल निवासी पंजाब।
2. सुरजीत कुमार (28 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles