spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर की छात्रा बनी सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की टॉपर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल में अध्ययनरत जसपुर की छात्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

स्थानीय जसपुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी हरीश ग्रोवर की पुत्री मल्लिका ग्रोवर ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर नैनीताल के सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज परिवार ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

छात्रा मल्लिका ग्रोवर ने अपनी सफलता का श्रेय सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं, अपने पिता और खासकर अपनी माता अंजू ग्रोवर को दिया। बधाई देने वालों में कनिका ग्रोवर, अंजू ग्रोवर, ईशान ग्रोवर, आरुषि ग्रोवर, सतीश कुमार, मुकेश रावल, कंचन रावल, लवीश रावल, कुश रावल, त्रिलोक अरोरा, विनोद कुमार, निशू अरोरा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. आरके सर्राफ, नीरज अग्रवाल, सौरभ गोयल, एसपी शर्मा, सौरभ गर्ग, पराग अग्रवाल, मनी ग्रोवर आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles