spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

10 लाख रुपये कीमत की 1 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

अक्षय अग्रवाल
अमरोहा (महानाद) : पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किग्रा. अफीम जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, बरामद कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी अमरोहा पूनम के नेतृत्व, एएसपी अजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन एवं सीओ सिटी सतीश पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 11.05 बजे धनौरा रोड से ईदगाह की तरफ जाने वाली सडक से दो लोगों रिजवान पुत्र अय्यूब निवासी मौलाना कैथ वाली मस्जिद, अमरोहा को 600 ग्राम अफीम तथा दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र सरदार अहमद निवासी मौ. लकड़ा, अमरोहा को 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर सं. 331/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरोहा राम प्रसाद शर्मा, एसआई रजनीश कुमार, हे.कां. मेघ सिंह, कां. अनिल कुमार, अंकुर कुमार, अश्वनी तथा अनुज कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles