spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

भरतपुर-मेघावाला मंडल भाजपा की कार्यसमिति सम्पन्न

रवि साहनी
कुंडा (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी भरतपुर मेघावाला मंडल की कार्यसमिति साधना मण्डप, कुंडा में सम्पन्न हुई। सभी प्रतिभागियों का मातृ शक्ति ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यसमिति का शुभारम्भ मुख्य वक्ता खूब सिंह विकल, मंडल प्रभारी गुरुबख्श सिंह बग्गा, भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शीतल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मंडल प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थित का वृत लिया। मुख्य वक्ता खूब सिंह विकल ने सभी मंडल पदाधिकारियों से भाजपा सरकार की नीतियांे एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा नेता शीतल जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि साहनी ने किया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन बाठला, मंडल उपाध्यक्ष हुकुम सिंह, लखविंदर सिंह, अर्चना देवी, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, मंत्री रंजीत सिंह, मलकीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गोल्डी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शोएब, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री राजू ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अवतार सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles