spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा ‘फिट इंडिया दौड़ 2.0’

पिथौरागढ़ (महानाद) : भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 की अवधि में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक जिला स्तरीय दौड़ तथा इसके उपरांत जिले के 75 कस्बों और गांवों में नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस स्वयंसेवकों और युवा क्लब पदाधिकारियों द्वारा 75 विभिन्न ब्लॉकों के कस्बों में गांव में दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी पिथौरागढ़ , मुख्य विकास अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 13 जुलाई को प्रातः 7ः30 बजे स्टेडियम पिथौरागढ़ से किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles