spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

ड्रग इंस्पेक्टर ने मारे छापे, दुकानदार दुकान बंद कर भागे

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : नैनीताल ड्रग विभाग की टीम ने आज औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं के बिन्दुखत्ता रोड क्षेत्र में आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गये।

छापे के दौरान लगभग आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं पाई गईं। जिस पर औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने अनियमितताएं मिलने वाले मेडिकल स्टोरों पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करते हुए 5 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

इस दौरान मीनाक्षी बिष्ट ने मेडिकल स्वामियों को अपनी दुकानों में एक्सपायरी बॉक्स बनाने, दवाइयों का सही रख रखाव करने व मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी। साथ ही कोई भी नशीली दवाई की बिक्री किसी भी कीमत पर ना करने के सख्त निर्देश दिये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles