spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

महिला अधिकारी से छेड़खानी करने वाले पार्षद की डेयरी महिला अधिकारी ने खुद की सील, कमिश्नर ने दिया था हौंसला

मुरादाबाद (महानाद) : महिला अधिकारी से छेड़खानी करने वाले समाजवादी पार्टी के पार्षद अब्दुल करीम फारूखी की डेयरी को खुद उसी अधिकारी ने सील कर दिया जिसके साथ छेड़खानी की गई थी।

बता दें कि विगत 17 सितंबर 2021 को एक महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गलशहीद क्षेत्र के पुख्ता सराय में स्थित एक दूध डेयरी को चेक करने पहुंची थीं। यह डेयरी 3 बार से सपा के पार्षद अब्दुल करीम फारूखी की है। डेयरी का लाइसेंस मांगे जाने पर पार्षद भड़क गए और उन्होंने व उनके समर्थकों ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता व छेड़खानी कर दी। जिसके बाद महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। और पार्षद अब्दुल करीम फारूखी के खिलाफ छेड़छाड़ करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस मौके से पार्षद को पकड़कर थाने ले आई। लेकिन बाद में उसे छुड़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इकराम थाने पहुंच गए। आरोप है कि विधायक के दबाव के बाद पुलिस ने पार्षद को थाने से छोड़ दिया था।

वहीं, बृहस्पतिवार की शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह से मिले और पूरा घटनाक्रम बताया। मिलने वालों में पीड़ित महिला अधिकारी भी शामिल थी। कमिश्नर ने महिला अधिकारी का हौसेला बढ़ाते हुए कहा कि उसने पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है। सिंह ने भरोसा दिया कि वह निडरता से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करें। बदसलूकी करने वाले हर आरोपी पर कार्रवाई की जायेेगी। जिसके बाद महिला अधिकारी का हौसला इतना बढ़ा कि उसने खुद मौके पर जाकर पार्षद अब्दुल करीम फारूखी की डेयरी पर सील लगाई।

उधर, कमिश्नर आंजनेय सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जायेेगी। महिला अधिकारी के साथ इस तरह का बर्ताव और सरकारी काम में बाधा डालना बेहद गंभीर मामला है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि घटना के वक्त मौजूद आरोपी और उसके सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जायेगी। पूरे हंगामे की वीडियो भी है। इस वीडियो में जिसने भी हंगामा किया, बदसलूकी ओर सरकारी काम में बाधा डाली है उन सबको चिन्हित किया जाएगा और मुकदमे में नाम खोलकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles