spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

गैर मर्द से बात करने पर महिला व उसके कथित प्रेमी को पेड़ से बांधकर की पिटाई, 19 के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : एक महिला को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ग या। महिला के परिजनांे ने प्रेम प्रसंग के शक में महिला और उसके कथित प्रेमी की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली बिलासपुर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले में जानकारी देते हुए एएसपी संसार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड निवासी एक युवक ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर बताया कि बिलासपुर इलाके में उसकी जमीन है। जिसकी देख-रेख के लिए अक्सर उसका आना-जाना लगा रहता है। उसने बताया कि विगत 17 सितंबर को जब वह अपनी जमीन देखने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे एक महिला मिली। वह उससे बात कर रहा था कि इसी बीच कुछ लोग आ गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन लोगों ने महिला व उसे पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। वहीं आरोपियों ने उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

पीड़ित युवक ने वीडियो के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles