spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : मनोज रतूड़ी बने काशीपुर के नये कोतवाल, और भी कई हुए तबादले

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मनोज रतूड़ी को काशीपुर का नया कोतवाल बनाया गया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने 12 इंसपेक्टर/सब इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए है।

काशीपुर के वर्तमान कोतवाल जीबी जोशी को पुलिस लाईन भेजा गया है। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है

इंस्पेक्टर विजेन्द्र शाह को गदरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। विक्रम राठौर को रुद्रपुर का कोतवाल बनाया गया है।

इंस्पेक्टर रमेश तनवार को बाजपुर का कोतवाल बनाया गया है। वहीं, उमेश मलिक को पंतनगर का प्रभारी बनाया गया है।

एसआई मदन मोहन को पंतनगर थानाध्यक्ष से एसआईटी पुलिस कार्यालय, विनोद फर्त्याल को थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप से एसएसआई जसपुर, सतीश कापड़ी को थानाध्यक्ष गदरपुर से एसएसआई रुद्रपुर, योगेश कुमार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता से एसएसआई सितारगंज, कृष्ण चन्द्र आर्या को पुलिस लाईन से थानाध्यक्ष नानकमत्ता बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles