spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

भाजपा ने महंगाई के चाबुक से हर वर्ग की जनता को किया परेशान : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने देश में महंगाई के चाबुक से हर वर्ग की जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। जहां पूर्व से ही जनता पेट्रोल व डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न के बढ़ते मूल्यों से परेशान है ऐसे में आज विभिन्न कंपनियों के मोबाइल रिचार्जों, टीवी चैनल्स की कीमतों में मूल्य बढ़ोतरी के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यहां तक की माचिस जैसी वस्तु के मूल्य में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जो कि सीधे तौर पर जनता पर महंगाई का चाबुक मारने के समान है।

कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया जो अब चुनावी घोषणाओं के चलते प्रदेश की जनता को मात्र झुनझुना थमा रहे हैं। विकास नहीं अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के निष्क्रिय कार्यों पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इनके मंसूबों में नहीं आने वाली। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

दीपिका गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र एवं प्रदेश की सम्मानित जनता को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनाव में चुनकर सत्ता में भेजकर क्षेत्र एवं प्रदेश का चहंुमुखी विकास कराने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles