spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

काशीपुर : बहन के साथ दूध लेने जा रही युवती को मारी गोली, मचा हड़कंप

काशीपुर (महानाद) : बहन के साथ दूध ले ने जा रही युवती को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

कामिनी पुत्री धर्मवीर की शादी 2018 में खुर्जा के रवि उर्फ सोनू से हुई थी। दो वर्षों से पति से विवाद के चलते कामिनी अपने मायके महुआखेड़ा गंज में रह रही है। आज सुबह वह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि अहरपुरा रोड पर बिजलीघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जो उसकी गर्दन में जाकर लगी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना इंचार्ज विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस कामिनी पर गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles