spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए 9 लाख, 5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विदेश भेजने के नाम पर 5 लोगों ने एक युवक से 9 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं सहित पांच के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम गंगापुर गुसाईं, काशीपुर निवासी मनरूप सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग 1 साल पूर्व उसकी मुलाकात बलवंत सिंह उर्फ बल्लू पुत्र कुलवंत से हुई थी। उसने बताया कि उसकी विदेश भेजने की एक रजिस्टर्ड कंपनी है। जिसका नाम फ्लाई ओवरसीज है। उन्होंने कई छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा है। यह कंपनी बलवंत सिंह की पत्नी करनजीत कौर के नाम रजिस्टर्ड है।
मनरूप सिंह ने बताया कि उनके बॉस रुद्रपुर निवासी गुरबाज सिंह गिल पुत्र बलबीर सिंह भी एब्रॉड एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी चलाते हैं। वह भी छात्रों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसमें उनकी पत्नी मनदीप कौर उनकी मदद करती हैं। जिसमें गुरबाज सिंह का छोटा भाई बलवीर सिंह वीजा एक्सपर्ट का काम करते हैं। जिस पर मनरूप सिंह ने उनको दो किस्तों में 9 लाख रुपए दे दिए। कुछ समय बाद उन्होंने उसको ऑस्ट्रेलिया का एक वीजा दे दिया। जो कि जांच पड़ताल में फर्जी पाया गया। उसके बाद उन्होंने उसको कनाडा भेजने का झांसा दिया। वह भी फर्जी निकला।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles