spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : ज्योति रौतेला बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, अलका पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विकास अग्रवाल
नई दिल्ली (महानाद) : कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं काशीपुर की कांग्रेस नेत्री अलका पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, कमलेश रमन, भगीरथी बिष्ट तथा आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को भी महिला कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ज्योति रौतेला लैंसडाउन से टिकट की प्रबल दावेदार थीं लेकिन एन वक्त पर हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई को लैंसडाउन से टिकट दे दिया गया। माना जा रहा है कि ज्योति रौतेला बागी न हो जायें इलिए उन्हें महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विदित हो कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने टिकट न मिलने पर महिलाओं की अनदेशी का आरोप लगाते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली थी और भाजपा ने उन्हें संजीव आर्य के विरुद्ध मैदान में उतार दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles