जसपुर : धूमधाम से मनाया गया देश का 73वां गणतंत्र दिवस

0
312

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : 26 जनवरी 2022 को देश का 73 वां गणतंत्र दिवस कोरोना की तीसरी लहर के बीच जसपुर में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया।
एसडीएम कार्यालय में झंडारोहण के उपरांत सुभाष चौक पर 111 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को एसडीएम/रिटर्निंग ऑफिसर सीमा विश्वकर्मा द्वारा फहराया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कोतवाली जसपुर में कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा द्वारा झंडारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी।

मंडी समिति में सचिव सहील अहमद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत महुआडाबरा में चेयरमैन गायत्री देवी ने झंडारोहण किया। इसके अलावा बार एसोसिएशन जसपुर कार्यालय में अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सिविल बार कार्यालय में अध्यक्ष दिग्विजय सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया।
वहीं नगर के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में झंडारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जसपुर क्षेत्र के चारों ओर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बीएस वी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात बीएसवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा को सलामी दी। बीएसबी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात डिग्री कॉलेज की छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।
पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नगर के सुभाष चौक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, महात्मा गांधी मूर्ति, पंडित जवाहरलाल नेहरु मूर्ति एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं संस्था से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण किया। इससे पूर्व नगर के मुख्य चौराहे लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीतों से सराबोर होते रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जसपुर नगर व क्षेत्र देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here