spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

रामनगर : ‘हाथ’ और ‘हाथी’ को को छोड़कर दर्जनों ने थामा ‘आप’ का साथ

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बसपा और कांग्रेस को छोड़ कर भारी संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बता दें कि रामनगर आम आदमी पार्टी के पैठ पड़ाव सिथत पार्टी कार्यालय में नवीन नैथानी व गौरव रावत प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ तथा शैफाली नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की मौजूदगी में 15 से 20 लोगों द्वारा बसपा व कांग्रेस को अलविदा कर आप का दामन थाम लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मौहम्मद वसीम, अरमान, मौहम्मद शमी, मौहम्मद रिजवान, रेहान खान, अतीक उर रहमान, मौहम्मद फरीद, मौहम्मद अकरम, मुनव्वर हुसैन, मौहम्मद सलीम, नूर भाई, लईक अहमद, जलील अहमद, देवेंद्र कुमार नीरज कुमार सहित कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र व तनवीर सलमानी ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles