spot_img
spot_img
Monday, September 14, 2026
spot_img

वर्कशॉप का ताला तोड़कर पूलर व गेयर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वर्कशॉप का ताला तोड़कर चोरों ने पूलर व गेयर चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी का सामान सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम कुंडा निवासी मलूक सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी धान मंडी के पीछे वर्कशॉप है। 13 फरवरी को सायं करीब छह बजे दुकान बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन चुनाव के कारण दुकान पर नहीं गया। अगले दिन 15 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो वहां एक पूलर व एक गेयर गायब था। जिसका वजन करीब 1.50 कुंटल है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये वसीम पुत्र अब्दुल लतीफ तथा सुनील पुत्र रामस्वरूप निवासी गण ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा को मुखबिर की सूचना पर ठाकुरद्वारा रोड की ओर जाने वाले कच्ची सड़क पर झाड़ियों के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए पूलर व गेयर (गरारी) बरामद किए हैं।

पुलिस टीम में एसआई मनोहर चंद्र, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट तथा त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles