spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर : कांग्रेस की हार के बाद संदीप सहगल ने दिया महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में एक बार फिर से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद को भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के हाथों 16,335 वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

अब, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजे अपने इस्तीफे में संदीप सहगल ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद चुनाव हार गये हैं। हमने पूरी लगन के साथ उन्हें चुनाव लड़ाया था लेकिन दुर्भाग्यवश हमें हार का सामना करना पड़ा। अतः मैं अपने नैतिक धर्म का निर्वहन करते हुए महानगर अध्यक्ष काशीपुर के पद से अपना त्यागपत्र देता हूं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में संगठन के कार्य करता रहूंगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles