spot_img
spot_img
Thursday, August 20, 2026
spot_img

काशीपुर : नागनाथ मन्दिर के पास युवक पर जानलेवा हमला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : घरेलू सामान लेने नागनाथ मंदिर के पास गये एक युवक पर दो लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

मौ. पक्काकोट, काशीपुर निवासी मोहित सक्सैना पुत्र नरेश सक्सैना ने बताया कि उसका भाई अमित सक्सैना है। दिनांक 18.8.2026 की रात्रि के 9.30 बजे घरेलू सामान लेने के लिये नागनाथ मन्दिर पर गया था। जहा दो लोगों ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।

मोहित ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्ति का नाम अखिलेश श्रीवास्तव पुत्र स्वः रामकुमार निवासी ग्रीन लीफ कालोनी, गिरीताल, काशीपुर है तथा दूसरे व्यक्ति को वह राई जी नाम से जानता है।

मोहित ने बताया कि घटना के बाद दोनों व्यक्ति उसके भाई को मरा समझकर मौके से भाग गये। उसके भाई को जनता द्वारा सरकारी अस्पाताल भिजवाया गया, जहाँ उनकी हालात नाजुक बनी देख डॉक्टर ने उसे दूसरे हॉस्पिटल के लिये रेफर कर दिया, जहाँ उसकी हालात गम्भीर बनी हुई है। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

मोहित सक्सैना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अखिलेश श्रीवास्तव व राई जी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई गिरीश चन्द्र आर्य के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles