spot_img
spot_img
Thursday, August 20, 2026
spot_img

वीआईपी नंबर की कार में आकर चोरों ने चुराया था ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने सोलर प्लांट के ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों चोरों ने वीआईपी नंबर की स्कॉर्पियो यूपी 20 एवाई 0001 से आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि दिनांक 14/08/2026 को अनिरुद्ध सिसोदिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका नादेही में एक सोलर प्लांट है, दिनांक 04-05/08/2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल और उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2),305(ं),331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, इससे पूर्व दिनांक 10-11/04/2026 की रात्रि को भी इसी सोलर प्लांट में इसी प्रकार ट्रांसफार्मर तोड़कर, खोलकर कॉपर और तेल चोरी किया गया था, जिस संबंध में कोतवाली जसपुर में धारा- 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, दोनों मामलों की जांच एसआई संतोष देवरानी द्वारा की जा रही थीं।

उक्त चोरी की घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा तुरंत टीम गठित कर घटनाओं का अनावरण करने हेतु आदेशित किया गया।

उक्त आदेश के अनुपालन में एसपी स्वप्न् किशोर सिंह के निर्देशन तथा सीओ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसके द्वारा सुरागसी, पतारसी के बाद दिनांक 18/08/2026 को प्रातः
1- सराफत (40 वर्ष) पुत्र मौ. नबी निवासी रानी नांगल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद
2- संजीव कुमार (30 वर्ष) पुत्र नेतराम निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर
3- मोहन (22 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर को मेवला धारु, मुरादाबाद से ट्रान्सफार्मर से चोरी किए गये 30 लीटर ऑयल और 20 किलो तांबे के बण्डल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि उन्होंने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों बार सोलर प्लांट में लगे ट्रान्सफार्मर से तेल और कॉपर चोरी किया था। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 324(4)/ 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई संतोष देवरानी, प्रियांशु जोशी, रुचिका चौहान, देवेन्द्र बिष्ट, हरीश आर्य, हरीश प्रसाद, कां. कुलदीप सिंह, भवान सिंह, अब्दुल मलिक, अशोक पवार, दीपक जलाल, हे.कां. कैलाश तोमक्याल व दीक्षित चौहान शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles