spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

मुरादाबाद : सोशल मीडिया के माध्यम से गौमांस की बिक्री करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार

मुरादाबाद (महानाद) : गलशहीद पुलिस ने गौकशी (Gaukashi) कर उसका मांस ऑनलाइन बेचने की आरोपी दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने दोनों बहनों पर 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर रखी थी।

गलशहीद थानाध्यक्ष लोकेंद्रपाल त्यागी (Galshaheed SO Lokendrapal Tyagi)  ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो सगी बहनों शूबी फरनाज पुत्री शमशाद पत्नी मौहम्मद इमरान व कैफी नूर पुत्री शमशाद निवासी डेहर मस्जिद वाली गली, पक्का बाग, थाना गलशहीद को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसएसपी बबलू कुमार (SSP Bablu Kumar) ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों लंबे समय से घर के अंदर गौकशी का अवैध धंधा कर रही थीं।

त्यागी ने बताया कि दोनों इनामी सगी बहनें शातिर दिमाग हैं। ये दोनों घर के अंदर गौकशी करने के बाद मांस को बड़े फ्रिज में रख लेती थीं। इसके बाद व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये ऑर्डर लेकर स्कूटी से शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करती थीं। पुलिस की नजरों से बचने के लिए घर की महिलाएं ही गौमांस की सप्लाई करने में लगी हुई थीं। गौकशी के इस कार्य में दोनों बहनों का साथ उनकी भाभी-मां के अलावा परिवार के अन्य लोग साथ दे रहे थे। इनके अन्य 5 फरार साथियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।

एसओ त्यागी ने बताया कि विगत 15 मार्च को घर के अंदर गाय कटी हुई मिली थी। पूछताछ में दोनों ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। वह इस काम को लंबे समय से कर रही थीं। गोमांस को वे घर के अंदर बड़े फ्रिज में स्टोर करके रखती थीं। दोनों सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे थे। फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर लगातार सक्रिय रहती थीं। गौमांस के ऑर्डर कोड वर्डों के जरिए लिए जाते थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए परिवार की महिलाएं ही स्कूटी के जरिए गोमांस की सप्लाई ऑन डिमांड करती थीं। आमतौर पर पुलिस भी महिलाओं को चेकिंग के लिए नहीं रोकती है।

एसओ त्यागी ने बताया कि फरार शमीम बी पत्नी शमशाद, फरीद पुत्र नईमुद्दीन निवासी महक डेयरी के पास थाना गलशहीद, जिकरान पुत्र इस्लाम असालतपुरा, सलमान पुत्र वसीउररहमान निवासी भूसेरो वाली गली, असालतपुरा, साईमा पत्नी तनवीर आलम उर्फ अनवर उर्फ तन्नु असालतपुरा की तलाश की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles