spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

Breaking: इस जिले में जंगल मे लगा रहा था व्यक्ति आग, धरा गया…

नैनीताल (महानाद) : जनपद में जंगल लगातार धड़क रहे हैं वन विभाग और अग्निशमन की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुए हैं, वन विभाग जंगलों में आग लगाने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी है। जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने पर डीएम ने ₹10000 इनाम की भी घोषणा की है।

 

इसी के तहत तराई पश्चिम के बैलपड़ाव रेंज के अंतर्गत अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त करने गई टीम को जंगल मे आग लगने जा रहे युवक को पकड़ा है। शुक्रवार को दाबका नदी क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति जिसका नाम कमलापति सती निवासी खेमपुर गैबुआ को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जिसके पास से एक दिया सिलाई, एक लाइटर बरामद कर सीज किया गया।अभियुक्त को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। कार्यवाही अंतर्गत भारतीय वन अधिनियम 1927 आरम्भ कर दी गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles