spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

ट्रांसफर : उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, अब यहां हुए बंपर तबादले, देखें…

नैनीताल (महानाद) : एसएसपी नैनीताल ने आज 22 दरोगाओं के तबादले कर दिये है।

थानाध्यक्ष बेतालघाट सतीश शर्मा को एफएफयू हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं गर्जिया चौकी प्रभारी एसआई मनोज सिंह नयाल को थानाध्यक्ष बेतालघाट बनाया गया है।

प्रभारी चौकी कोटाबाग एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी बैलपडाव तथा प्रभारी चौकी बैलपडाव एसआई संजय बृजलाल को चौकी प्रभारी गर्जिया बनाया गया है।

प्रभारी चौकी खताड़ी एसआई फिरोज आलम को प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बनाया गया है।

एसआई दीपक कुमार बिष्ट को थाना लालकुआं से चौकी बैलपडाव, विजय कुमार को चौकी बैलपड़ाव से प्रभारी चौकी कोटाबाग, प्रवीण कुमार को प्रभारी चौकी राजपुरा से प्रभारी चौकी आरटीओ तथा मुनव्वर हुसैन को फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट एफएफयू से प्रभारी चौकी राजपुरा बनाया गया है।

एसआई भोपाल रामपौरी को प्रभारी चौकी लामाचौड़ से प्रभारी चौकी मालधनचौड़, महेंद्र राज सिंह को थाना भीमताल से प्रभारी चौकी लामाचौड़, संजीत कुमार राठौर को साइबर सेल हल्द्वानी/थाना वनभूलपुरा से प्रभारी चौकी टीपी नगर, मनोज कुमार को प्रभारी चौकी टीपी नगर से थाना भीमताल भेजा गया है।

एसआई जगदीप सिंह नेगी को प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ से प्रभारी चौकी मंडी, विजय पाल सिंह को प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी हीरानगर, कृपाल सिंह को थाना रामनगर से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, हरीश पुरी को फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट एफएफयू से प्रभारी चौकी सलड़ी, भीमताल बनाया गया है।

एसआई राजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी चौकी सलड़ी भीमताल से फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट एफएफयू, त्रिभुवन सिंह को चौकी छोई रामनगर से थाना लालकुआं, नरेंद्र कुमार को थाना रामनगर से चौकी छोई रामनगर, श्रीधाम सिंह पांगती सम्बद्ध थाना मल्लीताल से प्रभारी चौकी मंगोली तथा पंकज जोशी को पुलिस लाइन से थाना वनभूलपुरा भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles