spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब ने किया साइकिल रैली का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रोटरी क्लब काशीपुर द्वारा आज एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर द्रोणासागर तक रैली निकालकर रोटरी क्लब के तमाम पदाधिकारियों ने जनता को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। रोटरी क्लब काशीपुर के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अपने शरीर को फिट रखने का एक सबसे असरदार तरीका है साइकिल चलाना। कुछ शारीरिक गतिविधियां किसी अन्य तरीके से खुद को फिट रखने से कहीं बेहतर होती हैं। साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर तथा मधुमेह जैसे रोगों के मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि सुबह को साइकिल चलाने से सुबह की ताजी हवा शरीर में प्रवेश कर एक नई ऊर्जा का शरीर में संचार होता है तथा साइकिल चलाना बेहतर तरीके से सक्रिय रहने का अच्छा तरीका भी है।

इस दौरान सचिव राजीव खरबंदा, राज मेहरोत्रा, अतुल असावा, मयंक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवीन अरोरा, असित जैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles