spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, अन्तर्राज्यीय अस्लाह तस्करी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : रुद्रपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय अस्लाह तस्करी गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा एसओजी, उधम सिंह नगर को जनपद में अवैध अस्लाहों के निर्माण एवं तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे। एसपी सिटी रुद्रपुर, सीओ ऑपरेशन परवेज अली के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एसओजी उधम सिंह नगर की टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर द्वारा मुरादाबाद और बिलासपुर से यश ठाकुर व प्रदीप राजपूत नाम के लड़कों द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कई दिनों से उत्तर प्रदेश से लाकर अवैध अस्लाहों की तस्करी करने की सूचना दी गई।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम द्वारा उक्त सूचना की तस्दीकी की गई। सूचना की पुष्टि होने पर एसओजी प्रभारी एवं टीम द्वारा दिनांक 8 मई 2022 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर बॉर्डर, बराड़ कालोनी तिराहे पर अभियुक्तगण 1. प्रदीप राजपूत (18 वर्ष) पुत्र सुन्दर लाल उर्फ शिव शंकर निवासी सिंह कालोनी, बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र) हाल निवासी राजा कालोनी, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद उधम सिंह नगर, 2. यश ठाकुर उर्फ जगुवार (21 वर्ष) पुत्र सुनील सिंह निवासी ओवीडी स्कूल के पास, पीतल नगरी, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद को 05 अदद तमंचे नाजायज 315 बोर व 10 कारतूस जिन्दा 315 बोर व 67 कारतूस जिन्दा 22 बोर रिवाल्वर व 06 कारतूस जिन्दा 22 बोर पिस्टल व 02 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह अवैध अस्लाह और कारतूस थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के राजा कालोनी निवासी रोहित शर्मा को देने जा रहे थे। रोहित शर्मा के घर पर दबिश दी गई तो वह अपने घर से फरार हो गया। पूछताछ में अभियुक्त प्रदीप राजपूत उपरोक्त द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प से एफआईआर सं. 80/2022 धारा 302/201/365 भादवि में अमित की हत्या में जेल गये मुख्य अभियुक्त रोहित सरकार पुत्र विजय सरकार निवासी मेडिकल गली थाना ट्रांजिट कैम्प के साथ अपने करीबी सम्बन्ध होने और उसी के साथ जरायम की दुनिया में कदम रखने की बात बतायी। रोहित सरकार पर थाना ट्रांजिट कैम्प में पहले से ही आबकारी अधि0, आर्म्स एक्ट, व मारपीट के अभियोग दर्ज हैं।

प्रदीप राजपूत उपरोक्त ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के ही अपराधी प्रमोद राठौर व नन्द पुत्र सालीराम, सत्ता कोली निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर, रमजानी निवासी पहाड़गंज, थाना रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर से रोहित सरकार के माध्यम से मित्रता होने व रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कई लोगों को अवैध अस्लाह एवं कारतूस मुहैया कराने की बात कबूली तथा प्रदीप राजपूत उपरोक्त ने यह भी बताया कि उसने पूर्व में हत्या के मुकदमे में जेल गये रोहित सरकार को भी अस्लाह उपलब्ध कराये थे। अस्लाह की मांग के अनुसार प्रदीप राजपूत उपरोक्त यश ठाकुर उफरोक्त से 110/- रुपये के हिसाब से कारतूस व 25,000/- रुपये के हिसाब से माऊजर व 2,500/- रुपये के हिसाब से तमंचा मगाता है और पैसों का लेनदेन गूगल के माध्यम से करते हैं।

यश ठाकुर मुरादाबाद के अलग अलग स्थानों से उक्त अस्लाह मांग के अनुसार प्रदीप राजपूत उपरोक्त को उपलब्ध करता है। स्थानीय स्तर पर प्रदीप राजपूत उपरोक्त रमजानी निवासी ट्रांजिट कैम्प से भी अस्लाह लेता है तथा चैकिंग के दौरान ही एसओजी की उक्त टीम द्वारा रवि राय पुत्र रामा राय निवासी शारदा कालोनी थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर से एक अवैध पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया अभियुक्त द्वारा उक्त पिस्टल अपने मूल निवास लधौरा, मुजफ्फरपुर, बिहार से लाने की बात बतायी। गिरफ्तार अभियुक्तगण प्रदीप रापूत व यश ठाकुर उर्फ जगुवार के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर सं. 287/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व अभियुक्त रवि राय उपरोक्त के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में एफआईआर सं. 288/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा क्षेत्र में जिन-जिन लोगों को अवैध अस्लाह दिये गये हैं उसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles