spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

रामनगर : घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): पुलिस ने घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि 6 मई 2022 को नबी जान पुत्र अली हसन निवासी वार्ड नंबर 11, ऊंट पड़ाव ने कोतवाली रामनगर में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर 3 जोड़ी सोने की बाली, 2 अंगूठी व अन्य सामान व रुपये चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच एसआई प्रीति के सुपुर्द की गयी।

उक्त अभियोग के खुलासे के लिए एसआई प्रीति के नेतृत्व में टीम गठित कर पतारसी सुरागरसी में लगायी गयी। दिनांक 09 मई 2022 को जब एसआई प्रीति पुलिस बल के साथ पतारसी सुरागरसी करते हुए ऊंट पड़ाव पुलिया के पास पहुंचे तो मुखबिर खास ने बताया कि मैडम मैं अभी थोडी देर पहले सिगरेट पीने सरकारी बगीचे में नहर किनारे झाड़ियों की आड़ मे बैठा था तो मेरे बगल पर ही झाड़ियों में मौहल्ले के दो लड़के अंगूठी बंटवारे की बातें कर रहे थे।

मुखबिर की बात पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर सभी पुलिस कर्मचारी तुरन्त ऊंट पड़ाव पुलिया के पास स्थित मकान की दीवार के पास पहुंचे तथा दीवार की आड़ में छिपकर देखा तो 2 लड़के दीवार में आड़ में बैठे थे तथा अंगूठी बंटवारे की बात कर रहे थे। जिन्हें देखकर मुखबिर खास ने बताया कि यह वही लड़के हैं जो हिस्से बंटवारे की बात कर रहे थे। मुखबिर को रुखसत कर उक्त लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों से क्रमशः नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू बताया जिसकी जामातलाशी में उसके पास से एक अंगूठी पीली धातु, एक झुमकी मय चैन पीली धातु, एक बाली पीली धातु की बरामद हुई तथा दूसरे पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम मंजूर शाह बताया जिसी जामातलाशी से एक अंगूठी पीली धातु, एक झुमकी मय चैन पीली धातु, एक बाली पीली धातु तथा एक घड़ी एचएमटी क्वार्टज कम्पनी रंग पीला बरामद हुये।

उपरोक्त दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि हमें पता था कि मुल्ला जी (मौ0 नबी जान) उपरोक्त ईद पर बाहर गये हैं तब हमने ईद के अगले दिन उनके घर में चोरी की योजना बनायी। योजना के अनुसार मंजूर शाह रिंकू की छत से घर के अंदर गया और अंदर दरवाजे की कुण्डी खोली फिर रिंकू भी अंदर चला गया। घर में रखे छोटे से सन्दूक से उपरोक्त सभी सामान मिला और कुछ पैसे मिले। सामान लेकर ये तुरन्त बगीचे गये और सभी सामान झाड़ियों के पास मिट्टी में दबा दिया। फिर एक दो दिन बाद जाकर हिस्सा बंटवारा करने की बात कर ये दोनों लोग चले गये। दिनांक 09 मई 2022 को ये लोग बाग में हिस्सा बंटवारा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने इन्हें पकड़ लिया।

उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने विस्तृत पूछताछ में बताया कि हमने जनवरी महिने में पोस्ट आफिस कालोनी, रामनगर में भी चोरी की थी। जहां से हमने रुपये, ड्राई फूट तथा कुछ घरेलू सामान चुराया था। थाना स्थानीय के अभिलेखों से उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा एफआईआर सं. 13/22 धारा 380/454 भादवि पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों ने उक्त अभियोग में चुराया गया 1 बैग भी अपनी निशानेदेही पर बरामद कराया है ।

पुलिस टीम में एसआई प्रीति, कां. हेमन्त सिंह, मौ. राशिद, तथा जितेन्द्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles