spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

भाजपा नेता के हत्यारे के घर पर चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण किया चिन्हित

रुद्रपुर (महानाद): पुलिस ने भाजपा नेता के हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। जल्दी ही उसके घर में शासन का पीला पंजा अपना वार करेगा।

बता दें कि विगत दिनों शांतिपुरी, थाना पंतनगर, जिला उधम सिंह नगर अंतर्गत अभियुक्त ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी शांतिपुरी नंबर 3, थाना पंतनगर द्वारा भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या कर दी गई थी। जिसमें ललित मेहता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त ललित मेहता के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा अवैध रूप से खनन करके अवैध संपत्ति अर्जित कर उस संपत्ति से बहुमंजिला मकान का निर्माण किया गया है।

अभियुक्त द्वारा उक्त निर्माण कार्य प्राधिकरण के नियमों व नक्शे के विरुद्ध किया गया था। आज दिनांक 26/05/2022 को जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर के अधिशासी अभियंता, प्रशासन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में विजय लक्ष्मी इंक्लेव गंगापुर में ललित मेहता निवासी शांतिपुरी, जनपद उधम सिंह नगर के अवैध मकान का चिन्हीकरण किया गया। शीघ्र ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध आर्थिक संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles